बीमारी से परेशान होकर 58 वर्ष बुजुर्ग ने हाथ की नस काट कर की अपनी जीवन लीला समाप्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अक्सर लोग अपनी बीमारी से परेशान होकर जीवन त्यागने की सोच लेते हैं। जबकि आत्महत्या करना कानून अपराध है.. इस तरह के अपराध इंदौर शहर में आए दिन सामने आ रहे हैं. सोमवार को हीरा नगर थाना क्षेत्र के न्यू खातीपुरा में रहने वाले भवानी शंकर 58 वर्ष की हाथ की नस काटने के बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

गौरतलब है कि इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू खातीपुरा में रहने वाले भवानी शंकर उम्र 58 वर्ष द्वारा 6 अप्रैल को अपने घर में हाथ की नस काट कर जान देने का प्रयास किया गया था इस दौरान तुरंत परिजनों को सूचना मिलते ही उसे पहले शहर के नामी अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका कुछ दिन रात चला उसके बाद उसे बाणगंगा स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया तबीयत अधिक खराब होने के बाद सोमवार डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक भवानी शंकर की होटल थी और वह लंबे समय से दमे की बीमारी से परेशान थी संभवत बीमारी से परेशान होकर उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है।

Exit mobile version