महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला बहुत बड़े गपोड़ी है, स्वयं के खर्चे से इंदौर शहर में पांच ब्रिज बनाने की बात करना उनकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मीडिया से चर्चा के दौरान की गई इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस महापौर प्रत्याशी को अपने पैसे का घमंड है।
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपने संकल्प पद की घोषणा के दौरान एक बड़ी घोषणा भी कर दी जिसमें उन्होंने कहा कि इंदौर शहर में वह स्वयं पांच ब्रिज बनाएंगे इस बात को लेकर भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला बहुत बड़े गपोड़ी है। विधायक रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में 600 बोरिंग करने का दावा जनता के सामने किया था अब जनता उन्हें ढूंढ रही है। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी को पैसे का घमंड होने के बाद भी नगर अध्यक्ष ने कही।
