बीजेपी के महापौर प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री चौहान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 18 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का नामांकन भरवाने इंदौर आ रहे हैं। वे सुबह 11 बजे राजवाड़ा से श्री भार्गव के साथ रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और उनका नामांकन फार्म जमा करवाएंगे। बीजेपी के सभी 85 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भी अपने-अपने नामांकन फार्म जमा करेंगे।

मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

इसके पूर्व शुक्रवार रात जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया । पुष्यमित्र भार्गव ने शंख ध्वनि और 11 ब्राम्हणों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से फीता खोलकर मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारभ किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर प्रभारी तेजबहादुरसिंह चौहान, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, डॉ. उमाशशि शर्मा सहित वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Exit mobile version