बीएसएफ के 377 नव आरक्षकों ने सहायक प्रशिक्षण केंद्र के परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश की पहली रक्षा पंक्ति बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स बीएसएफ के त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र के 184 व 185 बेच नंबर के 377 नव आरक्षकों ने शनिवार को इंदौर के सहायक प्रशिक्षण केंद्र के परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।

इस दौरान जवानों ने देश की सरहदों की निगहबानी करने की शपथ ली। मौके पर सहायक प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक जे के एस रावत ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उनके सामने नव आरक्षकों ने नए जोश और उत्साह के साथ संविधान की रक्षा, राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने में खुद को समर्पित करने और झोंक देने का संकल्प दुहराया। मौके पर सभी ने शानदार ड्रिल और मार्चपास्ट करके अपने बुलंद इरादों का इजहार किया।

Exit mobile version