बारिश के दौर में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर नगर निगम ने की तैयारियां शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बारिश के दौर में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है निगम आयुक्त के अनुसार सीएसआई की टीम सभी जोन पर फॉगिंग की तैयारी में जुट गई है, वहीं निगम की मलेरिया टीम ने भी कार्य शुरू कर दिया है।

अमूमन देखने में आता है कि बारिश के समय में मच्छरों की संख्या अधिक बढ़ जाती है जिसके कारण मलेरिया सहित अन्य बीमारियां जन्म लेती हैं जिससे आम लोग खासे प्रभावित होते हैं इन मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के अनुसार सभी जॉन पर सीएसआई की टीम फागिंग को लेकर तैयारियां कर रही हैं इसके साथ ही निगम की मलेरिया टीम भी मच्छरों से बचाव को लेकर प्रयास शुरू कर दिए है।

Exit mobile version