बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सांसद शंकर लालवानी ने दौरा कर अधिकारियों को सर्वे के दिए निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की खबर मिलने के बाद सांसद शंकर लालवानी ने राऊ विधानसभा के रिंजलाय गांव में गेंहू के खेतो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

किसानों की परेशानी के बारे में जैसे ही सांसद शंकर लालवानी को पता चला तो वे सीधे किसानों से मिलने पहुंच गए। सांसद लालवानी ने खेत का दौरा किया और वे हरसम्भव मदद का भरोसा दिया।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि बारिश और ओला गिरने से नुकसान की सूचना मिलने के बाद खेतों के दौरा किया और अधिकारियों को राऊ, देपालपुर, सांवेर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से प्रभावित गांवों के सर्वेक्षण का निर्देश दिया है।

Exit mobile version