बाणगंगा थाना क्षेत्र में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरने से मजदूर की हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक मजदूरी का काम करने के दौरान ऊंचाई से गिर पड़ा जिसमें उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पर मजदूरी का काम करने वाला बलराम जोकि संकेश्वर सिटी में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा जिसमें उसके सर में गहरी चोट आई जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है मृतक बलराम अशोक नगर का रहने वाला था और इंदौर में रहकर मजदूरी का काम करता था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version