इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में पुलिस व रहवासियों द्वारा संयुक्त रुप से तलाशी कर फेसबुक पर डाली गई पोस्ट के माध्यम से वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पुलिस वाहन चोर से अन्य वाहन चोरी के मामले में भी पूछताछ में जुटी हुई है।
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित कुमार खेड़ी क्षेत्र से पिछले कई दिनों से दो पहिया व चार पहिया वाहन लगातार चोरी हो रहे थे जिसके बाद पुलिस व रहवासियों द्वारा चोर की तलाश की जा रही थी बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर रहवासियों के साथ सोशल मीडिया पर चोर को पकड़ने के लिए कई पोस्ट किए गए थे इसी दौरान वाहन मालिक द्वारा फेसबुक पर वाहन चोरी की जानकारी डाली गई थी कि तभी देवास में रहने वाले कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया की पोस्ट के आधार पर वाहन चोरी होने की सूचना पुलिस और रहवासियों को दी जिसके बाद रहवासियों द्वारा देवास पहुंचकर मौके से चोर सहित वाहन को पकड़कर पुलिस के साथ थाने ले पहुंची चोर मौके पर वाहन को बेचने की फिराक में घूम रहा था फिलहाल पुलिस चोर को हिरासत में लेकर क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी के मामले में भी पूछताछ में जुटी हुई है
