इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के राधा कृष्ण विहार कॉलोनी की रहने वाली शिवानी जयसवाल ने बुधवार शाम अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली शिवानी के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है फिलहाल शिवानी ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अज्ञात है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।
