बाणगंगा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाउण्ड ओवर का उल्लंघन करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा हुए बाउण्ड ओव्हर का उल्लंघन करने पर एक बदमाश के विरुद्ध धारा 122 जा.फौ. के अंतर्गत कार्यवाही कीगई है। दरअसल बाणगंगा क्षेत्र के बदमाश राजा मालवीय के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट , मल्हारगंज इन्दौर के समक्ष छः माह की अवधि हेतु बाउण्ड ओव्हर कराया गया था । बदमाश राजा मालवीय के द्वारा बाउण्ड ओव्हर का उल्लंघन कर पुनः अपराधिक घटना कारित की गई । बदमाश के विरुद्ध धारा 122 . के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर बदमाश को बाउण्ड ओव्हर का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी की गई । जो बदमाश को जेल निरुद्ध किया गया ।
