
मोबाइल और बैग भी छीना – जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में भी मोबाइल लूट की वारदात हुुई है।छात्रा ने थाने में शिकायत की तो उसका आवेदन ले लिया। फरियादी शिखा श्रीवास निवासी मूसाखेड़ी ने मोबाइल लूटने का आवेदन दिया है। शिखा जीडीसी कालेज में पढ़ाई करती हैं। उसके पिता हेयर सैलून का काम करते हैं। सोमवार दोपहर को वह कालेज से निकली तभी एक बाइक सवार बदमाश ने उसे धक्का दिया और मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि यह वही बदमाश है, जिसने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसी तरह की वारदात टावर चौराहे पर भी हुई। बाइक सवार बदमाश ने एक महिला का पर्स छीन लिया। महिला भी थाने पहुंची थी लेकिन पुलिस ने उसकी भी शिकायत नहीं लिखी।
