फिल्म अभिनेता राजपाल यादव पर धोखाधड़ी का आरोप तुकोगंज पुलिस ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को नोटिस भेजकर 15 दिनों में पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं बता दें तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी सुरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें फिल्म अभिनेता राजपाल यादव पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की और कई तरह की जानकारी तुकोगंज पुलिस को लगी इसके बाद तो तुकोगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, बता दे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी सुरेंद्र सिंह को यह आश्वासन दिया था कि वह यदि लाखों रुपया उन्हें देंगे तो वह उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में काफी सपोर्ट करेंगे और उसे फिल्म इंडस्ट्री में काफी आगे पहुंचा देंगे और इसी के चलते सुरेंद्र सिंह राजपाल यादव की बातों में आ गए और उन्होंने लाखों रुपए राजपाल यादव को अपने बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए दे दिए लेकिन पैसे लेने के बाद ना ही राजपाल यादव सुरेंद्र सिंह के फोन उठा रहे हैं ना ही पैसे लौटाने की बात कर रहे हैं और इसी के चलते पिछले दिनों सुरेंद्र सिंह ने एक आवेदन तुकोगंज पुलिस को दिया था और उसी आवेदन पर जांच पड़ताल करते हुए अब तो पुलिस ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Exit mobile version