संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल कार्यकम संयोजक गोविन्द गोयल महिला संयोजिका पूर्व पार्षद तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि संस्था द्वारा जुड़ी 50 हजार मातृशक्ति का उनके क्षेत्र में 8 दिवसीय फाग महोत्सव का आयोजन 6 मार्च से चालू किया जा रहा सभी क्षेत्रों की प्रमुख मातृशक्ति ओर पुरुष कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के फाग उत्सव को संचालित करेंगे
फाग में शामिल होने वाली मातृशक्ति से 11 रुपए सहभागिता शुल्क लिया जाएगा जिससे राधाकृष्ण की होने वाली होली ओर गुलाल ओर फूलो की होली खेली जाएगी यह कार्यकम सभी मातृशक्ति की सहभगिता से ही संपन्न किया जाएगा कार्यक्रम पश्चात कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली महिलाओं के लिये प्रतिदिन महाप्रसादी की व्यवस्था की जाएगी । फाग उत्सव के दौरान शहर और देश के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा फाग से जुड़ी प्रस्तुति पेश की जाएगी कार्यक्रम में प्रतिदिन हजारों किलो फूल और गुलाल से मातृशक्ति धूम मचायगी
खंडेलवाल ने बताता कि अवसर पर मथुरा वृन्दावन गोकुल बरसाना में होने वाली विविध प्रकार की होली ओर रास का आयोजन वहाँ के कलाकार आकर प्रस्तुत करेंगे ओर होली की धूम मचायगी सभी कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्रमुख साधु संत वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियां ओर समाजो से जुड़े वरिष्ठ लोगो को शामिल कर स्वागत किया जायेगा ।
इस बार संस्था द्वारा सहभागिता पास के माध्यम से तन मन साबुन एवं डिटर्जेंट के माध्यम से लक्की ड्रा द्वारा इनाम खोले जाएंगे ड्रा उन्ही मातृशक्ति के कार्यकम स्थल पर खोला जाएगा और इसके जिसमे पुरस्कार के रूप में हैंड मिक्सर , पंखे ,प्रेस,स्टिल की कोठी, घरेलू सामग्री सहित सैकड़ो आकर्षक इनाम वितरित किये जायेंगे।
संस्था अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम 6 मार्च को भागीरथपुरा ,7 मार्च को नगीन नगर चौराहा, 8 मार्च को संगम नगर , 9 मार्च को राम मंदिर पंच कुईया ,10 मार्च को वृंदावन कालोनी चौराहा , 11 मार्च को सुखदेव नगर चौराहा 60 फिट रोड, 12 मार्च को हंसदास मठ ,13 मार्च को कुशवाह नगर चौराहा पर संपन्न होगा । कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा ।
कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में गोल्ड कॉइन ट्रस्ट , संस्था हर्ष ,साक्षी सेवा समिति, हंसदास मंदिर ट्रस्ट ,श्रीराम मंदिर पंचकुईया भक्त मंडल,साईं मंदिर राम मंदिर संगम नगर साथ मे सहभागी रहेगी । कार्यक्रम को संचालित करने के लिये 30 समिति बनाई गई जिसे 500 मातृशक्ति संचालित करेगी ।
