इंदौर पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद एक नए तरीके से फर्जी एडवाइजरी संचालित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का प्लान तैयार कर रही हैं। हालांकि पुलिस अब तक लगातार फर्जी एडवाइजरी पर कार्रवाई करती आई है।लेकिन पुलिस आयुक्त का मानना है कि इंदौर के पूर्वी इलाके में पहले भी कई बार एडवाइजरी कंपनियों पर कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी इसके लिए शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर पुलिस कमिश्नर के मुताबिक फर्जी एडवाइजरी कंपनी अधिकतर विजय नगर थाना क्षेत्र और लसूडिया क्षेत्र में संचालित होती आई हैं। जहां पुलिस ने अब तक काफी छापा मार कार्यवाही की है। इन को संचालित करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हाल ही में आखिरी पुलिस की कार्रवाई विजयनगर और तिलक नगर में की गई थी, जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हरिनारायणा चारी मिश्र का कहना है कि पुलिस का फोकस विजयनगर और उसके आसपास क्षेत्रों पर ज्यादा है,क्योंकि यहां अधिकतर एडवाइजरी संचालित की जाती हैं। आने वाले समय में लगातार या कार्रवाई जारी रहेगी।
वही विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार पिछले दिनों एडवाइजरी कंपनी पर कार्रवाई की गई थी जिसमें एक करोड़ 33 लाख रुपए की जानकारी प्राप्त हुई थी। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है मुख्य आरोपी शुभम के खाते से करोड़ों रुपयों के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के नंबरों का उपयोग कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी को अंजाम देते थे।
