प.बंगाल से नौकरी की तलाश में इंदौर आई नाबालिग बच्ची को पुलिस ने परिजनों संपर्क कर सकुशल सुपुर्द किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में नौकरी के लिए भटक रही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की एक नाबालिग बच्ची को पुलिस ने संपर्क कर परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया है। माता-पिता की आपसी विवाद में बच्ची ने खुद को अकेले रहने का फैसला किया था। जहां फ्लाईट से इंदौर पहुंची बच्ची होटल में किराए का रूप् ढूंढ रही थी। तभी जागरूक होटल संचालक ने संबंधीत थाने को इसकी जानकारी दी।………………दरअसल, एमजी रोड थाना पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची। जहां बच्ची होटल में किराए से कमरा लेने पहुंची थी। संदेह होने पर होटल संचालक ने तत्कारन इसकी जानकारी पुनिलस को दी थी। बच्ची से काउंसिलंग के बाद पता चला िकवह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। उसके पिता सउदी अरब में नौकरी करते हैं और मां मुबई में रहती है। बच्ची की परवरिश उसकी बुआ करती थी। बुआ ने मोबाईल देखने की बात को लेकर डांटा था। तभी बच्ची की एक सहेली ने उसे कहा कि तुम इंदौर पहुंचो मै भी दो दिन बाद इंदौर आ जाउंगी दोनों वहीं नौकरी करके, साथ रहेंगे। बच्ची की जानकारी के बाद सहेली के परिजनों से संपर्क किया गया। जहां दोनों की बच्चियों ने फ्लाइट का टिकट बुक करवाया था। जानकारी के बाद सकुशल बंगाल से परिजनों को बुलाकर बच्ची को सुपुर्द कर दिया। है। कई बार बच्चे घर की डांट से नाराज होकर अपने आप को खुली आजादी में जीने के लिए घर से भाग जाते हैं। ऐासे नादानी में उठाए कदम कई बार नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। अनजाने में ही सी लेकिन 16 साल की बच्ची इंदौर पहुंच गई। होटल संचालक की जागरूकता और इंदौर पुलिस की सतर्कता के चलते बच्ची को परिजनों से मिलवा दिया है, लेकिन कई बार अभिभावकों को अपने बच्चें को लेकर गंभीर होना होगा।

Exit mobile version