प्लॉट नामंत्रण ना होने को लेकर एक अधेड़ ने कलेक्टर कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया यहां तक अधेड़ ने पटवारी की पिटाई तक कर दी वही महिला कर्मचारी के साथ भी अभद्रता की है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल पटवारी चेतन उपाध्याय कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार के ऑफिस में बैठकर अपना शासकीय काम निपटा रहे थे उसी दौरान आरोपी दिलीप कुमार पटवारी चेतन उपाध्याय से विवाद करने लगा दोनों के बीच बात इतनी बड़ी की अधेड़ दिलीप कुमार ने पटवारी शासकीय फाइल भी फाड़ दी और जमकर मारपीट भी की कमरे में मौजूद महिला कर्मचारी से भी अभद्रता आरोपी द्वारा की गई फिलहाल आरोपी दिलीप कुमार को रावजी बाजार पुलिस को सौंपा गया है वहीं आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी प्रकरण दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी गलत तरीके से प्लॉट का नामंत्रण करने के लिए दबाव बना रहा था इसी के चलते यह सारा विवाद उपजा था।
