प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्‍मदिन:मोदी के बर्थडे पर सोने के सिक्के बांटेगी तमिलनाडु भाजपा, दिल्ली का रेस्तरां देगा 56 इंच की थाली

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। मोदी 72 साल के हो गए हैं। दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान समेत देशभर में भाजपा PM मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत धूमधाम से मनाएगी।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक अलग-अलग प्रोग्राम तय किए हैं। नड्डा के साफ निर्देश हैं कि सेवा पखवाड़ा प्रोग्राम में सभी सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्त्ता क्रिएटिव प्रोग्राम्स में शामिल होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है।

PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले प्रोग्राम को 3 भागों में बांटा गया है। पहला- सेवा का कार्यक्रम और ब्लड डोनेशन कैम्प, दूसरा- फ्री हेल्थ चेक अप, तीसरा- दिव्यांगों को उपकरण देने और वैक्सीनेशन में हेल्प।

ओडिशा के समुद्र तट पर सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने PM मोदी को जन्मदिन पर सेंड से स्कल्पचर बनाया है। इसमें 1213 मिट्‌टी के कप भी इस्तेमाल किए गए।

तमिलनाडु में बांटे जाएंगे सोने के सिक्के
BJP की तमिलनाडु इकाई PM मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को गिफ्ट के तौरे पर सोने के सिक्के बांटेगी। इसके लिए भाजपा ने आरएसआरएम अस्पताल चेन्नई को चुना है। इस अस्पताल में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को एक सोने का सिक्का गिफ्ट में दिया जाएगा। नवजातों को दिए जाने वाले हर सिक्के का वजन 2 ग्राम होगा।

- Advertisement -

रेस्टोरेंट पेश करेगा ’56 इंच की थाली’
PM के जन्मदिन पर लुटियंस दिल्ली के एक रेस्तरां में 10 दिनों तक 56 इंच की थाली परोसी जाएगी। दो लकी विजेताओं को केदारनाथ मंदिर जाने का भी मौका मिलेगा। कनॉट प्लेस में स्थित आर्दोर 2.1 रेस्तरां के मालिक सुवीत कालरा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उनके जन्मदिन पर 56 इंच की एक थाली परोसी जाएगी।

कालरा ने कहा कि अगर दो लोगों में से कोई एक व्यक्ति भी 40 मिनट में थाली खत्म करता है तो उन्हें 8.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

आर्दोर 2.1 रेस्तरां के मालिक सुवीत कालरा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

कर्नाटक में शुरू होगा 15 दिन का हेल्थ कैंपेन
पीएम मोदी के जन्मदिन से कर्नाटक सरकार 15 दिन का हेल्थ कैंपेन शुरू कर रही है। यह अभियान 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। CM बसवराज बोम्मई ‘बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ में इस कैंपेन का शुभारंभ करेंगे।

हेल्थ मिनिस्टर डॉ. के सुधाकर का कहना कि इस कैंपेन का मकसद राज्य में बच्चों और बुजुर्गों में जागरूकता पैदा करना है।

सुधाकर ने आगे कहा कि कैंपेन में एनीमिया, थायरॉइड और अन्य गैर संचारी रोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावा बच्चों को टीके लगवाने पर भी जोर दिया जाएगा।

CM बसवराज बोम्मई ‘बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट’ में हेल्थ कैंपेन का शुभारंभ करेंगे।

जेपी नड्डा प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व पर एक प्रदर्शनी का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे। इसी तरह की प्रदर्शनी अन्य राज्यों में भी लगेगी।

देशभर में BJP कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता को खादी का उपयोग करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व पर एक प्रदर्शनी का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे।

राजस्थान में 6 सदस्यीय कमेटी गठित
राजस्थान में भी BJP ने मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने के लिए 6 सदस्यीय कमेटी गठित की है। BJP प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि PM मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। इस दौरान सेवा के काम होंगे। रक्तदान शिविर, फ्री हेल्थ चैक अप, दिव्यांग उपकरण वितरण, टीबी मरीजों को गोद लेना सहित कई प्रोग्राम शामिल हैं।

BJP प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि PM मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।

5 बेस्ट स्टेट यूनिट्स को किया जाएगा सम्मानित

BJP ने सभी स्टेट यूनिट्स को सेवा पखवाड़े की सभी एक्टिविटीज को प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर अपडेट और शेयर करने के लिए कहा है। 5 सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version