प्रदेश भर में अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समीक्षा बैठक की जाती है इस दौरान प्रत्येक शहर में होने वाले अपराधों और अपराधियों से निपटने की किस तरह पुलिस तैयारियां कर रही है खास तौर पर महिला अपराध हो या फिर मुस्कान अभियान ओर संगठित अपराध है ऐसे में इंदौर पुलिस ने हाल ही में पिछले दिनों में ऐसे कई अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया था जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर में अपराधियों पर हुई कार्रवाई को लेकर इंदौर शहर की सराहना की है।
दरअसल जहां एक और हत्या लूट महिला संबंधित अपराध डकैती ड्रग माफिया या फिर भूमाफिया नकेल कसने और जनता में शांति स्थापित कर प्रदेश को एक सुरक्षित शहर बनाने को लेकर लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के सभी शहरों के आला अधिकारियों से समय-समय पर वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक करते हैं मुस्कान अभियान जिसमें बड़ी संख्या में घर से गई हुई नन्ही बालिकाओं को पुलिस ने अपने माता पिता के पास ढूंढ कर सकुशल पहुंचाया है इस अभियान को शहर मे सर्वप्रथम नंबर दिया गया वहीं दूसरी ओर जहां महिला संबंधित अपराध और ड्रग सहित ऐसे माफिया जो आम जनता के लिए नासूर बन चुके हैं ऐसे में इनसे निपटने के लिए और किस प्रकार ऐसे अपराधों करने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है इसकी समीक्षा बैठक ली गई थी जहां इंदौर में पिछले दिनों हुई ड्रग माफियाओं और भू माफियाओं सहित महिला संबंधित अपराधों में कमी देखी गई जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर पुलिस की सराहना की है
