राजपूत समाज की आज निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा
इंदौर।महाराणा प्रताप की 482वी व महाराजा छत्रसाल 373वी जयंती पर
राजपूत समाज द्वारा रण कोशल स्वामी भक्त ” चेतक ” की स्मृति में ग्राम पालाखेड़ी (सैफरान सिटी नक्षत्र) में चेतक की प्रदर्शनी लगाई गई ।ग्राम पालखेड़ी में आयोजक पवन सिंह चावड़ा, यशवर्धन सिंह, हवन सिंह चावड़ा द्वारा चेतक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चेतक की कठ कादी वाले रुस्तम जिसने चार राज्यो में प्रथम आ कर शहर का नाम रोशन करने पर पूजन कर सम्मान किया। पवन सिंह चावड़ा का भी सम्मान किया ।
पूर्व संध्या पर प्रतिमा स्थल के पास इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी कर 482 दीपक लगाकर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह सोलंकी,दुले सिंह राठौड़,पप्पू ठाकुर, गोविंद सिंह परिहार, सुनील सिंह परिहार , मुकेश गौतम ,सुनील शेखावत मौजूद थे।
2 जून प्रातः 8 बजे महाराणा प्रताप प्रतिमा महूनाका ओर प्रातः 10 बजे महाराजा छत्रसाल प्रतिमा बॉम्बे हास्पिटल पर माल्यर्पण करेंगे।
आज निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा
जानकारी देते हुए महासभा के दीपेंद्र सिंह सोलंकी,दुले सिंह राठौड़,पप्पू ठाकुर, गोविंद सिंह परिहार,अजय सिंह पवार, ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राजपूत समाज के संगठनों द्वारा विगत 36 वर्षों से महाराणा प्रताप जयंती पर अहिल्या नगरी में शौर्य यात्रा का आयोजन किया जाता है। पिछले दो वर्षों के अंतराल बाद इस वर्ष राजपूत समाज मे उत्साह के साथ आयोजन की तैयारी की जा रही हैं । स्वराज अमृत महोत्सव के चलते इस वर्ष राजपूत समाज द्वारा अन्य समाज वर्ग को भी आमंत्रित किया गया है ताकि सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा सके ।
शाम 6:00 बजे संजय सेतु से गांधी हाल तक शौर्य यात्रा निकाली जाएगी जिसमें झांकी , बैंड बग्गी नृत्य टोलियां वह अलग-अलग महापुरुषों की वेशभूषा धारण किए लोग शामिल होंगे । मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद अजय सिंह जी एवं कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर यात्रा में उपस्थित रहेंगे।
शहर के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्रो से निकलेगी उपयात्रा
संजय सेतु से निकलने वाली शौर्य यात्रा में पूर्वी और पश्चिम क्षेत्रो से समाजजन एकत्रित हो कर उपयत्राओ के साथ मुख्य यात्रा में समम्मिलित होंगे । शहर के परदेशीपुरा ,लसूड़िया , नवरतन बाग, चन्दन नगर , बाणगंगा , कालानी नगर , पाटनीपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पारम्परिक वेश – भूषा में महाराणा प्रताप जी के जयकारों से गुंजायमान करते हुए संजय सेतु पंहुचेंगे।
नयनाभिराम झांकियो में दिखेगा शौर्य
शौर्य यात्रा में शामिल झांकियों में महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र के बारे में दर्शाया गया वही महारानी पद्मावती के जौहर को बताते हुए देश के क्रांतिकारियों की नयनाभिराम झांकिया शामिल होगी । साथ ही समाज के वरिष्ठ दिवंगत को भी झांकी के माध्यम से याद किया जाएगा।
