प्रगति नगर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को हिरासत मे लेकर की पूछताछ घटना के मुख्य आरोपी की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

प्रगति नगर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक नया खुलासा किया है जहां महिला के घर से सोने चांदी के आभूषण और उसका एक एटीएम कार्ड चोरी हो गया था चोरी के बाद एटीएम कार्ड से अलग-अलग दुकानों से कई शॉपिंग की गई थी जब पुलिस इस मामले में बैंक डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चौंकाने वाला जानकारी सामने आई जहां एक डॉक्टर और उसके एक अन्य साथी को एक एटीएम कार्ड रास्ते पर पड़ा हुआ मिला था जिसमें पीछे पासवर्ड भी लिखा हुआ था जिससे दोनों ने ₹160000 की शॉपिंग की थी फिलहाल चोरी की घटना के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

दरअसल मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में रहने वाली फरियादी महिला ने शिकायत की थी कि पारिवारिक काम से वह ब्रानपुर गई थी जब घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एटीएम कार्ड और कुछ नकदी रुपए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर घटना को अंजाम दिया है इस मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी जिसमें चोरी हुए एटीएम से ₹160000 की खरीदारी अलग-अलग दुकानों पर की गई है सीसीटीवी फुटेज और बैंक डिटेल के आधार पर पुलिस ने चोरल के पास से दो आरोपी डॉक्टर देव और ड्राइवर संजय को अपनी हिरासत में लिया पूछताछ में सामने आया कि संजय को यह कार्ड सिरपुर तालाब के पास पड़ा हुआ मिला था कार्ड पर पासवर्ड भी लिखा था जिससे अलग-अलग दुकानों पर जाकर महंगे कपड़े जूते एलसीडी और अन्य सामानों की खरीदारी की गई थी हालांकि चोरी की घटना में इन दोनों का हाथ नहीं था लेकिन पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है सोने चांदी के आभूषण और अन्य सामान अभी भी नहीं मिल पाया है फिलहाल पुलिस घटना को अंजाम देने वाले चोरों की भी तलाश में जुटी है वहीं पुलिस गिरफ्त में आए डॉक्टर देव और उसके अन्य साथी संजय से भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version