पुलिसकर्मियों की स्वास्थ संबंधित समस्यों के निराकरण हेतु , थाना रावजी बाजार पर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2022- इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने एवं उनके स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में में आज दिनांक 25.02.2022 को थाना रावजी बाजार परिसर में फ्री चेकअप कैंप पुलिस स्टाफ के लिए आयोजित किया गया।

उक्त शिविर में पुलिस कर्मियों की विभिन्न शारीरिक समस्याओं के उपचार हेतु विभिन्न प्रकार की जांच की गई। डॉक्टर्स एवं टीम द्वारा सभी की जांच के आधार पर उपचार एवं उचित समझाइश दी गई तथा साथ ही आगे जीवन को स्वस्थ रखने तथा अपने आप को पुलिस कार्य के लिए फिट रखने के संबंध आवश्यक टिप्स दिए गए।

Exit mobile version