पुरानी रंजिश के चलते की युवक की हत्या और एक अन्य युवक को किया घायल आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कंडील पूरा क्षेत्र कॉलोनी में 3 दिन एक युवक की हत्या और एक अन्य युवक को चाकू मारकर घायल कर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार आरोपी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने आरोपी साहिल से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

दरअसल मल्हागंज थाना क्षेत्र के कंडिलपूरा में चली आ रही पुरानी रंजिश में आंखों की घूरा -घारी में आरोपी साहिल सरदले ने यश ओर उसके दोस्त साहिल वर्मा पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया घटना के बाद दोनों ही युवकों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां साहिल वर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई घटना पर पहुंची पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया वहीं शव का पीएम कराया गया घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी मुख्य सूचना पर पुलिस ने आरोपी साहिल सरदले को जूना रिसाला से गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी से हत्या में इस्तेमाल धारदार चाकू भी मिला है बताया जा रहा है कि आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है जहा एक दूसरे को देखकर घूरा घारी मैं मामूली विवाद के चलते एक मासूम की जान चली गई। वही यश का उपचार जारी है अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Exit mobile version