पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का हुआ एक्‍सीडेंट, प्रह्लाद मोदी समेत परिवार के 4 लोग घायल

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
https://timenews.today/img/2022/12/4_R0GwiLMO_2.mp4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की मर्सिडीज कार का मंगलवार को कर्नाटक में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में प्रह्लाद मोदी के पोते का पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं, प्रह्लाद मोदी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए मैसूर के जे एस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा मैसूर के पास मंगलवार दोपहर दो बजे हुआ। प्रह्लाद अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मर्सिडीज एक रोड डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मर्सिडीज कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। उसका अगला पहिया निकलकर अलग हो गया।

हादसे में मर्सिडीज पूरी तरह डैमेज हो गई। इसमें बैठे लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
मैसूर के पास प्रह्लाद मोदी की मर्सिडीज इसी रोड डिवाइडर से टकरा गई थी।
एक्सीडेंट में कार का अगला पहिया उसकी बॉडी से अलग हो गया, इसका टायर भी फट गया।
एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने मर्सिडीज कार को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक शुरू कराया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में सवार लोगों को निकाला।
प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ इसी मर्सिडीज से जा रहे थे, जो डिवाइडर से टकरा गई।

एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही मैसूर की एसपी सीमा लटकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौके का मुआयना किया, इसके बाद घायलों से मिलने अस्पताल के लिए रवाना हो गईं।

ऐसे ही हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत हुई थी
4 सितंबर 2022 को टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का इसी तरह के एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। वे अपने दोस्तों के साथ मर्सिडीज GLC 220 कार से गुजरात के उदवाड़ा में बने पारसी मंदिर से लौट रहे थे। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर के पास उनकी कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले (49) की मौत हो गई, जबकि कार ड्राइव कर रही महिला डॉक्टर अनायता पंडोले और उनके पति दरीयस पंडोले घायल हैं। दरीयस JM फाइनेंशियल के CEO हैं।

- Advertisement -
Exit mobile version