पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई मानव श्रृंखला , ट्रैफिक जाम में फंसे रहे लोग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में इंदौर में सोमवार शाम नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई मानव श्रृंखला बनाई गई जो शहर के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। रीगल चौराहे से लेकर पलासिया चौराहे तक बनी इस मानव श्रृंखला के कारण घंटों लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इधर पूरी स्थिति को भाजपा नेताओं ने भी देखा.. अंत मे नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने लोगों को हुई परेशानी के लिए क्षमा मांगी।

इंदौर में सोमवार शाम को पलासिया चौराहा से लेकर रीगल चौराहा गांधी प्रतिमा तक ट्रैफिक जाम के हालात रहे.. एमजी रोड पर शाम के समय हलाकान के हालात रहे। कार्यदिवस और शाम के समय एमजी रोड पर ट्रैफिक का जबर्दस्त दबाव रहता है.. बावजूद इसके भाजपा ने ये आयोजन किया। एमजी रोड पर कोठारी मार्केट, रीगल ब्रिज, रीगल चौराह सिटी सेंटर, हाई कोर्ट चौराहा से आगे तक जाम लगा रहा। शाम का समय लोगों का ऑफिस से घर लौटने का रहता है। ऐसे में इंदौर के इस लाइफ लाइन मार्ग पर नेताओं का जमावड़े के कारण जाम हुए ट्रैफिक में लोग घंटों फंसे रहे।

एमजी रोड से गुजर रहे लोग दूसरे रास्तों या गलियों से होकर गुजरते नज़र आये। ऐसे में इन छोटी गलियों में भी जाम की स्थिति बन गयी।
अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि ये पीएम की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए विरोध किया जा रहा है। लेकिन इस कारण लोगों को हुई परेशानी के लिए वे क्षमा मांगते हैं

Exit mobile version