पिता ने मोबाइल चलाने के लिए मना किया तो 19 वर्षीय युवती ने लगा ली फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार आत्म हत्या के सिलसिले बढ़ रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया यहां की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां की डी सेक्टर में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतिका का नाम सहारा परवीन उर्फ नजला है जो मोबाइल चलाने की आदि थी पुलिस के मुताबिक वह देर शाम घर में मोबाइल चला रही थी उसे दौरान उसके पिता ने मोबाइल चलाने के लिए मना किया था जिससे खफा होकर युवती ने फांसी लगा ली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वह पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version