एक कैफे पर काम करने वाले पिता-पिता पुत्र का दूसरे कैफे के संचालक से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद पिता ने बेटे के साथ मिलकर सुट्टा बार और यारी नाम से पास में चलने वाले कैफे को जला दिया। चंदन नगर थाना पुलिस ने एक आरोप को पकड़ लिया है। दूसरा अभी फरार है। हालांकि इस दौरान आरोपियों पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जो गलत निकला।
राजकुमार बाग इलाके में आपसी कहासुनी बढऩे पर कैफे पर काम करने वाले पिता -पुत्र ने दूसरे कैफे को जला दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पिता -पुत्र के खिलाफ सुट्टा बार और यारी नाम से कैफे चलाने वाले मकसूद पटेल ने पड़ोस के कैफे पर काम करने वाले पिता-पुत्र सिकंदर और सोहेल के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। जबकि दूसरा फरार है। उसकी लोकेशन घाटा बिल्लोद के पास पाई गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के 100 मीटर दूर इलाके में दो लोगों को आगजनी के घटना के समय आसपास देखा गया है। माना जा रहा है कि ये दोनों आरोपी ही हैं। आरोपियों पर मकसूद ने घर के ओटले पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर चमकाने और घर की महिला से अभद्रता का आरोप भी लगाया है
