पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर जी ने गांधी आश्रम का किया भ्रमण ,आध्यात्मिक स्थान है बापू का आश्रम- मंत्री सुश्री ठाकुर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अहमदाबाद में गांधी आश्रम का भ्रमण किया। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि यह आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है, जहां व्यक्ति को शांति का अनुभव होता है, जैसे कि बापू की आत्मा अभी भी यहां निवास कर रही है।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने आश्रम परिसर में महात्मा गांधी के रहने का कमरा हृदय कुंज देखा। गांधी आश्रम की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने ‘चरखा’ पर हाथ आजमाया और संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में गांधीजी का हस्तलिखित पत्र, मूल चरखा और उनके जीवन से जुड़ी कई अन्य वस्तुएं देखीं।

Exit mobile version