परदेशीपुरा थाने पर पदस्थ आरक्षक ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाने पर पदस्थ आरक्षक ने बाणगंगा थाना क्षेत्र की रघुवंशी कॉलोनी स्थित अपने ही घर मे फांसी लगाकर की आत्म हत्या कर ली बताया जा रहा है कि आरक्षक के बेटे की 15 दिन पहले बीमारी से मौत हुई थी संभवतः उसी के डिप्रेशन में आकर आरक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

इंदौर शहर में आत्म हत्याओं के दौर थमने का नाम नही ले रहा है वही इंदौर के परदेशीपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक सुनील सेंगर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही मृतक आरक्षक के परिजनों ने बताया कि सुनील अपने बेटे से बे इंतेहा प्यार करता था जिसकी 15 दिन पहले बच्चे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी संभवतः बच्चे की मौत की वजह से डिप्रेशन में आकर आरक्षक सुनिल सेंगर ने मौत को अपने गले लगा लिया वही बाणगंगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लाइट एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरी कर दी है

Exit mobile version