पम्मी पर धोखाधड़ी का आरोप बना चुनावी मुद्दा, सचिव पद के उम्मीदवार बोले माफी मांगे छाबड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। रइसो का क्लब कहलाने वाले यशवंत क्लब में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौरा तेज हो गया है। हाल ही में सचिव पद के उम्मीदवार ने पत्र लिखकर पम्मी से सभी सदस्यों से माफी मांगने की बात कही है। दरअसल, पिछले दिनों अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पम्मी छाबड़ा पर एक महिला रेखा दरयानी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए राजेंद्र नगर थाने में शिकायत की थी। दरअसल पम्मी छाबड़ा पर अन्नपूर्णा नगर क्षेत्र में रहने वाली रेखा दरयानी ने 1996 के एक मामले को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रेखा दरयानी का कहना है उनके पति मोहन लाल दरयानी ने उनके नाम पर साल 1996 मे दलाल अमर बजाज और सेवकराम खत्री के माध्यम से पम्मी छाबड़ा से पिंक एवेन्यू कॉलोनी में 5 हजार स्के.फीट का प्लॉट डायरी पर खरीदा था। जिसकी रजिस्ट्री करने से पम्मी ने मना कर दिया है। रेखा के बाद सोमवार को माला बतरा पति भरत बतरा की है। इसके अलावा सोमवार को संगीता बतरा पति रविशंकर बतरा है। दोनों ने कलेक्टर,पुलिस कमीश्नर और थाना प्रभारी राजेंद्र नगर को की है।
महिला के आरोप के जवाब में पम्मी छाबड़ा ने कहा कि था की वह आरोप लगाने वाली महिला को नहीं जानते है। यह आरोप चुनाव के कारण जानबूझ कर व्यक्तिगत लगाए जा रहे हैं। लेकिन बताया यह जा रहा है कि पम्मी छाबड़ा की भरत बतरा से व्हास्टप में चिटिंग हुई। जिससे यह प्रतीत होता है कि छाबड़ा रेखा दरयानी को जानते है। क्योंकि बातचीत में रेखा का जिक्र है

Exit mobile version