इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी ही जीवनसंगनी से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी लगातार मृतक पति पर कानूनी कार्यवाही कर रही थी जिससे डिप्रेशन में आकर पति ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
अक्सर आपने सुना होगा कि पति पत्नी का साथ सात जन्मों का होता है मगर इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में कुछ अलग ही देखने को मिला है जहा पति ने अपनी पत्नी से परेशान हो कर मौत को गले लगा लिया दरसअल पूरा मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की लाहिया कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदारी का काम करने वाले आशीष कर्दम ने अपनी ही पत्नी से तंग आकर देर रात को अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी वही मृतक आशीष के परिजनों ने बताया कि आशीष की पत्नी तीन साल से मृतक आशीष से अलग रहकर लगातार आशीष पर कानूनी कार्यवाही कर रही थी और आशीष की पत्नी दोनों बच्चो को भी साथ ले गई थी और अपने बच्चों से आशीष को मिलने भी नही दे रही थी जिससे आशीष काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था वही देर रात आशीष ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हीरानगर पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
