नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रिया अकोले ने इन्दौर का गौरव बढ़ाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारत रतन राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता मैं 8 राज्यों के 868 खिलाड़ी ने भाग लिया ! राष्ट्रीय प्रतियोगिता आदरणीय स्वर्गीय श्री रतन गंभीर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित की गई! प्रतियोगिता प्रारंभ होने के पहले सभी खिलाड़ियों व अतिथियों ने आदरणीय स्वर्गीय श्री गंभीर जी को श्रद्धांजलि दी! कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख सिहान श्री भरत शर्मा जी ने गंभीर जी को नमन किया और प्रतियोगिता में आए समस्त खिलाड़ियों को ऑनलाइन संबोधित कर शुभकामनाएं दी !प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीमंत तुकोजी राव पवार स्टेडियम देवास में किया गया!
मुख्य अतिथि के रूप में देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्षता रमेश मेंदोला जी व विशेष अतिथि के रुप में महाराज विक्रम सिंह पवार, पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी जी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जिला महामंत्री राजेश यादव उपस्थित थे
अतिथि स्वागत देवास जिले के अध्यक्ष महेश गवली जी, अशोक सेन, आतिश माली ने किया! संचालन पंकज वर्मा जी ने किया!
आभार विनय यादव ने माना! आमिर द फिटनेस एम्पायर के चेयर मैन आमिर दायमा ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली प्रिया अकोले का स्वागत किया साथ ही प्रिया अकोले पर गोरव परकट करते हुए कहा की मुझे बहुत गर्व हे की इन्दौर की प्रिया अकोले ने गोल्ड मेडल हासिल कर इन्दौर का गौरव बढ़ाया …..?

Exit mobile version