इंदौर! दो साल की बच्ची निर्माणाधीन मकान से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।राजेंद्र नगर थाना पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार को ट्रेजर टाउन बिजलपुर में गिरशी गोधे के निर्माणाधीन मकान की है।यहां काम करने वाला कालू बरोले मकान की चौकीदारी भी करता है।मकान का काम चल रहा है।
रात को तेज हवा चली और बारिश की संभावना के बीच कालू पत्नी जमना व दो साल की बच्ची नम्रता के साथ पहली मंजिल की छत पर बरसाती बांधने गया था।माता-पिता बरसाती बांधने में व्यस्त थे।तभी नम्रता एकाएक नीचे आ गिरी।उसे पहले चोइथराम अस्पताल ले जाया गया।बाद में यहां से स्वजन बच्ची को रात करीब डेढ़ बजे एमवाय अस्पताल लेकर गए।जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
