निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत मे काम करने वाले मजदूर की गिरने से हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से गिरने के बाद एक मजदूर को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाई अस्पताल भिजवाया था

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत से काम करते वक्त अचानक मजदूर पैर फिसला जिसके कारण छत से नीचे गिर जाने के चलते मजदूर बुरी तरह घायल हो गया था तत्काल गंभीर अवस्था में मजदूर को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान देव सिंह पिता हरीश निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी के रूप में हुई है लगभग 1 साल से ठेकेदार के पास मजदूरी का काम कर रहा था सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया गया वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्येक जर्सी के बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही की बात कह रही है।

Exit mobile version