निगम का अवैध बाड़े पर चला बुलडोजर,पशु मालिकों में मची खलबली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के निर्देश पर गुरुवार सुबह अवैध रूप से गाय भैंस पालने वालो के बाड़े तोड़ने की कार्यवाही की गई जिसमे निगम के 100 से अधिक कर्मचारी सहित निगम उपयुक्त लता अग्रवाल बिल्डिंग अधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा ।

दरसअल बुधवार को निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने सभी झोंन अधिकारियों के साथ मीटिंग लेकर दिशा निर्देश दिए थे कि अवैध रूप से गाय भैंस का पालन करने वालो के बाड़े पर अतिक्रमण की कार्यवाही की जाए वही आज निगम उपयुक्त लता अग्रवाल द्वारा इन्दौर शहर के एक दर्जन से अधिक अवैध पशु पालन करने वालो को चिन्हित किया गया था जिसमे पहली अतिक्रमण की कार्यवाही पालदा क्षेत्र में की गई है पालदा क्षेत्र में अवैध रूप से बाड़े बना लिए गए थे इसी के साथ कनाड़िया में अवैध मकान पर भी रिमूहवल की कार्यवश की गई है यह कार्यवाहो के बाद इन्दौर में चिन्हित की गई इसी के साथ बडागणपति क्षेत्र में भी बाड़े तोड़ने की कार्यवाही की जाएगी वही निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया को पूरी कार्यवाही में 100 से अधिक निगम कर्मचारी, कोंदवाडा की टीम , 20 रिमहुवल वाहन , गाय पकड़ने की ट्राली सहित पुलिस बल मौजूद रहा

Exit mobile version