इंदौर के परदेसी पुरा स्थित कुलकर्णी का भट्टा का निर्माणाधीन पुल का कार्य अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है ब्रिज के निर्माण को लेकर निगम आयुक्त द्वारा दौरा कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसमें अप्रैल के माह में पुल के उद्घाटन की संभावना व्यक्त की गई है…।
इंदौर में कुलकर्णी भट्टे का ब्रिज के निर्माण कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है इसी कार्य का दौरा करने के लिए निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा तमाम अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया इस मौके पर निगम आयुक्त का कहना था कि ब्रिज के कार्य का अधिकांश निर्माण हो चुका है ब्रिज के निर्माण में जितने भी मकान जद में आए थे उन मकान धारकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो मकान निर्माण थे वहां पर उन्हें शिफ्ट किया गया है ब्रिज का कार्य मार्च में समाप्त हो जाएगा जिसका लोकार्पण अप्रैल में किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है ब्रिज बनने के बाद यातायात की व्यवस्था काफी सुलभ हो जाएगी
