नामांकन के तीसरे दिन बीस नामांकन हुए दाखिल बुधवार को संजय शुक्ला भरेंगे नामांकन 

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बीस नामांकन दाखिल हुए, अब तक वार्ड 11 में सबसे अधिक पांच  नामांकन दाखिल हुए है, जबकि महापौर पद के लिए अभी तक एक ही नामांकन दाखिल हुआ है. नगरीय निकाय चुनाव के तहत आठ नगर परिषद् के लिए भी बीस नामांकन दाखिल किए गए है।  

निगम चुनाव के साथ ही नगर परिषद् के चुनाव के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया जारी है, मंगलवार को नामांकन के तीसरे दिन पार्षद पद के लिए बीस नामांकन फॉर्म दाखिल हुए है, मंगलवार को सबसे अधिक चार नामांकन फॉर्म वार्ड 11 के लिए प्राप्त हुए है।  वार्ड 2, 54, 40,49 में दो दो नामांकन फॉर्म दाखिल हुए है जबकि 10 वार्ड में एक एक नामांकन दाखिल हुआ है।  सोमवार तक पार्षद पद के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल किये गए थे, मंगलवार के बीस मिलाकर अब तक 28 नामांकन पत्र पार्षद पद के लिए प्राप्त हो चुके है।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुनीष सिकरवार ने जानकारी बताया कि  नगर परिषद में पार्षद पद के लिए भी 20 नामांकन दाखिल हुए है।  

महापौर पद के लिए अब तक सिर्फ एक निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन फॉर्म दाखिल हुए है, बुधवार को कांग्रेस से महापौर पद के उम्मीदवार संजय शुक्ला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।  

Exit mobile version