नशाखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है उसी तारतम्य में तेजाजी नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से 23 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है देर शाम पुलिस ने तीन आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है दरअसल मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि केलोद फाटक के नजदीक दुकान पर तीन संदिग्ध युवक बैठे हैं जिनके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा जिन्होंने अपना नाम अनिल निगवाल, कुंदन पाटीदार रंजीत चौहान बताया तलाशी में इन आरोपी के पास से प्रथक प्रथक हेलो मैं रखा गांजा बरामद किया जो करीब 23 किलो से अधिक है जिसकी कीमत ₹200000 से अधिक की आंकी गई है आरोपियों के कब्जे से तराजू प्लास्टिक की थैली भी बरामद की गई है।
