नवरतन बाग स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ अधिकारी कर्मचारियों ने जमकर खेली होली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रंगो के त्योहार होली पर्व पर इंदौर वन मंडल कार्यालय पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर वन विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए और जमकर रंग और गुलाल लगाया।

कोरोना संक्रमण के चलते इंदौर शहर में 2 साल से होली का रंग फीका था लेकिन साल 2022 में एक नए उल्लास के साथ होली पर्व को सेलिब्रेट किया गया। शहर वासियों ने जहां धूम धाम से होली का पर्व मनाया वहीं सरकारी कार्यालयों में भी होली का उल्लास नजर आया। इसी कड़ी में नवरतन बाग स्थित वन विभाग कार्यालय पर भी होली धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर एपीसीसीएफ एचएस मोहंता, डीएफओ नरेंद्र पंडवा, रेंजर जयवीर सिंह, कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष संजय पांडे सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे, सभी ने मिलकर उत्साह के साथ एक दूसरे को रंग लगाया।

Exit mobile version