कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा 5 अगस्त शुक्रवार शाम 5:00 बजे अभय प्रशाल में नगर निगम इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव को महापौर पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह मैं कलेक्टर महोदय द्वारा नवनिर्वाचित माननीय पार्षद गणों को भी पार्षद पद की शपथ दिलाई जाएगी।
अतिथि एवं प्रबुद्ध जनों हेतु प्रवेश व्यवस्था
नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले अतिथियों एवं प्रबुद्ध जनों के लिए विधानसभा वार कार्यक्रम स्थल मैं प्रवेश हेतु प्रवेश गेट बनाए गए हैं जिसके तहत शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले आमंत्रण कार्डधारी अतिथियों की बैठक व्यवस्था अभय प्रशाल ग्राउंड फ्लोर पर रहेगी, नागरिकों की बैठक व्यवस्था गैलरी में रहेगी।*
नागरिकों के लिए प्रवेश व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी
विधानसभा 1 एवं 2 हेतु टावर A
विधानसभा 3 एवं 4 हेतु टावर B
विधानसभा 5, सांवेर, देपालपुर, राऊ हेतु टावर C
