इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित जिंसी हॉट मैदान में नई खुलने वाली शराब दुकान का खुलने से पहले ही वहां के रहवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है हॉट मैदान में पुरानी शराब दुकान को अब नए स्थान पर परिवर्तन किया जाना है लेकिन रहवासियों का आक्रोश है कि यहां रहवासी क्षेत्र के बीच शराब दुकान नहीं खोली जाए जिसको लेकर महिलाएं इसके विरोध में उतर आई हैं और हाथों में लाठियां लेकर जमकर प्रदर्शन कर दुकान खुलने का विरोध कर रही है
आज भी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम करने का प्रयास किया था लेकिन समय पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाइए दी मल्हारगंज थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने विरोध कर रहे लोगों को समझाइस देते हुए आगे जिला दंडाधिकारी से बात करने की बात कही
