इंदौर नगर पालिका निगम ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है …नगर निगम ने यहां सड़क चौड़ीकरण मुहिम के चलते सरकारी भूमि पर बने 15 मकानों को ध्वस्त किया …नगर निगम ने कार्रवाई के साथ ही सभी प्रभावितों को अन्य स्थानों पर भी विस्थापित किया है ।
इंदौर नगर पालिका निगम शहर के व्यस्ततम इलाकों में यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए युद्ध स्तर पर मुहिम छेड़े हुए है..नगर निगम ने अपनी इसी मुहिम के चलते एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में बड़ी कार्रवाई की है …नगर पालिका निगम में रेडीमेड कॉम्प्लेक्स मार्ग से 15 मकानों को हटाया …यह सभी मकान सरकारी भूमि पर बने हुए थे ..जबकि मकान नगर निगम की सड़क चौड़ीकरण मुहिम के भी आड़े आ रहे थे …नगर निगम ने पूर्व में सभी प्रभावितों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने का पर्याप्त समय भी दिया था.. लेकिन तय समय तक मकान खाली नहीं किए जाने पर नगर निगम ने यहां अपने संसाधन लाकर खड़े कर दिए …नगर निगम की टीम को मौके पर देखकर प्रभावितों ने तत्काल अपना सामान घरों से बाहर निकालना शुरू कर दिया …नगर निगम ने भी प्रभावितों का सामान बाहर कर सभी विस्थापित किए जाने वाले स्थानों पर ले जाने में मदद भी की… बाद में नगर निगम ने सभी बाधक मकानों को ध्वस्त किया ।कार्रवाई के दौरान कई बार हंगामे के हालात भी बने ।
