नगर निगम की अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर से अवैध अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुचारू बनाने की कार्रवाई पाटनीपुरा क्षेत्र में दो दिनों से जारी है बुधवार को भी मंडी में अवैध कब्जा हटाने निगम सुबह से दलबल के साथ पहुंची।

निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा निर्देशित कार्रवाई को दो दिनों से अंजाम देने निगम की टीम पार्टनीपुरा क्षेत्र दल बल के साथ बुधवार भी पहुंची.जहां निगम कर्मियों द्वारा मालवा मालवा मिल क्षेत्रत् की भांति पाटनीपुरा से भी अवैध कब्जे अतिक्रमण को हटाया गया।

जैसा की ज्ञात है मालवा मिल, पाटनीपुरा, राजकुमार सब्जी मंडी को स्थानांतरित कर दिया गया है जिस पर व्यापारियों का आक्रोश देखने को भी मिला था लेकिन निगम आयुक्त के निर्देश पर व्यापारियों द्वारा किए गए कब्जों पर आज भी पाटनीपुरा सब्जी मंडी पर निगम का बुलडोजर चला।

Exit mobile version