नगरी निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशियों का रविवार को होगा भाग्य का फैसला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में रविवार को होने वाले मतगणना को लेकर जहां पुलिस ने मतगणना स्थल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की है, वही मतगणना के दौरान जिन जिन क्षेत्रों में विवाद की स्थिति बनी थी वहां की पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार के मतगणना के 400 पुलिस कर्मियों का अतिरिक्त बल शहर में तैनात रहेगा।

इंदौर शहर में हुए नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना रविवार को होना है इस को लेकर जहां जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है वही इंदौर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से चाक-चौबंद व्यवस्था कर रही है इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके साथ संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा वह वार्ड जहां पर मतदान के दौरान विवाद की स्थिति बनी थी, वहां पर पुलिसकर्मी लगातार पेट्रोलिंग करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से नजर रखेंगे, इसके साथ ही 400 पुलिसकर्मियो का अतिरिक्त बल सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा।

Exit mobile version