धार रोड स्थित लकड़ी पीठा में दो गोदाम में भीषण आग काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

धार रोड स्थित लकड़ी पीठा में मौजूद दो लकड़ियों के गोदाम में भीषण आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखी लाखों रुपए मूल्य की लकड़ियां जलकर बुरी तरह खाक हो गई मौके पर सूचना के बाद दमकल की टीम ने लगभग 8 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित टिंबर मार्केट में बने दो लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई दमकल की टीम को देर रात इसकी जानकारी मिली सूचना के बाद एक के बाद एक कि लगभग 6 से भी अधिक फायर की गाड़ियां आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा बता दे कि आग लगने को लगभग 8 घंटे से भी अधिक समय बीतने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया जेसीबी मशीन से दीवारों को तोड़कर अंदर गोडाउन में जाने का प्रयास किया गया जहां पर वैष्णव और पटेल लकड़ी पीठा मौजूद गोडाउन में रखा लाखों रुपए मूल्य का माल जलकर बुरी तरह खाक हो गया आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। अरविंदो से व्यथित टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया है जन हानि किसी भी प्रकार की नहीं हो सकी है गोदामों में रखी लकड़ी बुरी तरह जल कर खाक हो गई है।

Exit mobile version