दो दिनों से हो रही बारिश के चलते बढ़ते तालाबों के जल स्तर को देखते हुए खुले यशवंत सागर के गेट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर मैं हो रही अच्छी बारिश के चलते इंदौर नगर निगम सीमा में आने वाले सभी तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है यही कारण है कि जलस्तर बढ़ने पर यशवंत सागर के गेट को खोलना पड़ा।

इंदौर शहर में मानसून मेहरबान है यही कारण है कि पिछले 2 दिनों से शहर में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है जिसके चलते शहर के आसपास के तालाबों का जल स्तर भी काफी बढ़ गया है यही कारण रहा कि जल स्तर बढ़ने से यशवंत सागर के गेट खोलना पड़ा।

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर नगरीय सीमा में छोटे बड़े मिलाकर कुल 29 तालाब हैं। इनमें से ज्यादातर तालाबों में इस समय पानी भरा दिखाई दे रहा है। अच्छी बारिश से जल्द ही तालाब पूरी क्षमता के साथ भर जाएंगे। वाटर बॉडी की क्लीनिक और व्यवस्था का कार्य जारी है।

तालाबों में पानी बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों का भूजल स्तर भी बढ़ गया है। निगम द्वारा जल संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों का ही ये नतीजा है कि शहर में पानी को लेकर पहले जो किल्लत होती थी, अब वो कम हो रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version