देश में बढ़ती महंगाई का कांग्रेस के द्वारा अनूठे तरीके से विरोध करते हुए मैराथन दौड़ का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/Qt9eF4oCUgI

देश में बढ़ती महंगाई का कांग्रेस के द्वारा अनूठे तरीके से विरोध किया जा रहा है भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए इंदौर में कांग्रेस में मैराथन दौड़ का आयोजन किया इस मैराथन दौड़ में पुरस्कार के रुप में पेट्रोल सोया तेल और नींबू दिए गए

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर अब कांग्रेस ने भी मैदान संभाल लिया है इंदौर में कांग्रेस के द्वारा भाजपा सरकार की नीतियों को विफल बताते हुए बढ़ती महंगाई के विरोध में एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया कांग्रेस सेवा दल द्वारा इनामी महंगाई मैराथन दौड़ के आयोजन में प्रथम पुरस्कार के रुप में 10 लीटर पेट्रोल और द्वितीय पुरस्कार के रुप में 5 किलो सोया तेल रखा गया वहीं तीसरा पुरस्कार 1 किलो नींबू के रूप में कांग्रेस ने दिया इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी है पेट्रोल डीजल के साथ ही खाने पीने की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं लगातार बढ़ रही महंगाई पर केंद्र सरकार अंकुश भी नहीं लगा पा रही है ऐसे में अब आम आदमी महंगाई के बोझ के तले दब रहा है इसके विरोध में इस इनामी महंगाई मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया यह दौड़ इंदौर के बड़ा गणपति से राजमोहल्ला चौराहे तक आयोजित की गई

Exit mobile version