- महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और ओडिशा में ही खबर लिखे जाने तक 40,956 नए मामले सामने आ चुके थे
नईदिल्ली। देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 2,015 हो गए हैं। इनमें से 766 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं या दूसरे स्थान को चले गए हैं। अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के मामले मिले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 75 और नए केस मिले हैं और राज्य में इसके कुल 653 मामले हो गए हैं। इसके अलावा दिल्ली, केरल, राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु में भी ओमिक्रोन के सौ से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। दिल्ली और मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्यों से मिली सूचनाओं के मुताबिक मुंबई में 10,860 और दिल्ली में 5,481 नए मामले मिले हैं। केरल में पिछले कुछ समय से दो से ढाई हजार के बीच नए मामले मिल रहे थे। वहां भी 3,640 नए मामले मिले हैं। कर्नाटक में भी नए मामले दो हजार के पार (2,479) कर गए हैं इसमें से अकेले बेंगलुरु में दो हजार से ज्यादा मामले हैं। देश में 37 हजार से अधिक मामले इस तरह महाराष्ट्र, दिल्ली, बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और ओडिशा में ही खबर लिखे जाने तक 40,956 नए मामले सामने आ चुके थे। एक दिन पहले पूरे देश में 37 हजार से अधिक नए मामले मिले थे। महाराष्ट्र की बात करें तो वहां 18,466 नए केस मिले हैं। मंगलवार रात आठ बजे तक सिर्फ सात राज्यों में ही 40 हजार से अधिक नए मामले मिले हैं। ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मामले राज्य – कुल मामले – स्वस्थ हुए महाराष्ट्र – 653 – 193 दिल्ली – 382 – 57 केरल – 185 – 42 राजस्थान – 174 – 86 गुजरात – 152 – 85 तमिलनाडु- 121 – 98 तेलंगाना – 84 – 33 कर्नाटक – 76 – 18 हरियाणा – 71 – 40 ओडिशा – 37 – 1 बंगाल – 20 – 4 आंध्र प्रदेश- 17 – 3 मध्य प्रदेश 10 – 9 उत्तर प्रदेश – 8 – 4 उत्तराखंड – 8 – 5 गोवा 5 – 1 चंडीगढ़ – 3 – 2 जम्मू-कश्मीर – 3 – 3 अंडमान 2 – 0 पंजाब 1 – 1 हिमाचल 1 – 1 लद्दाख – 1 – 1 मणिपुर 1 – 0 (आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)
