देश भर में रंग और गुलाल का त्योहार होली बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और मस्ती के साथ मनाया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश भर में आज रंग और गुलाल का त्योहार होली बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और मस्ती के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल खेलते और मुंह मीठा करते-कराते नजर आए। इस वर्ष इंदौर शहर में काफी धूम है। कॉलोनियों, टाउनशिप, रहवासी क्षेत्रों में होली के बाने, फाग यात्राएं, चल समारोह निकाले जा रहे हैं। हर तरह होली-धुलेंडी की मस्ती छाई हुई है।

कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही त्योहारों के रंग, उत्साह में जबर्दस्त उत्साह है.. दीपावली के बाद अब होली पर भी लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। घरों से लेकर बाज़ारों तक सभी जगह होली की रंगत और उत्साह दिख रहा है। लोग घर-परिवार, दोस्तों के साथ मिलकर रंगों का त्योहार मना रहे हैं। इंदौर में सुबह से ही बच्चे, युवा, बुजुर्ग इस त्योहार को मना रहे हैं। युवा वर्ग में सबसे ज्यादा उत्साह है।

Exit mobile version