
- प्रतिबंधित प्लास्टिक के विकल्प एवं नागरिकों की सुविधा हेतु लगाएंगे विकल्प मेला
- आयुक्त द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश
आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए देशभर में प्रतिबंधित की गई सिंगल यूज प्लास्टिक का शहर में विक्रय एवं उत्पादन ना हो इस हेतु सिटी बस ऑफिस में बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, आईटी एक्सपोर्ट रश्मि चौधरी, एनजीओ हेड, कंसलटेंट एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की शहर में किसी के प्रकार का क्रय विक्रय ना हो इस हेतु शहर के सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादक एवं विक्रेताओं के साथ बैठक करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही शहर के 10 स्थानों को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए एवं प्लास्टिक के पाउच को बंद करने के संबंध में भी अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।
आयुक्त द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
आयुक्त द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का शहर में किसी भी प्रकार से क्रय विक्रय या उपयोग ना हो इस हेतु स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई एवं एनजीओ की टीम को अपने आवंटित क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अगर कोई सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग या विक्रय करते हुए पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध स्पोर्ट फाइन एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही आयुक्त द्वारा बैठक के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन अनुसार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के काम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही बैठक करने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
शहर में लगेगा विकल्प मेला
आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए एवं मानव जीवन पर इस प्रकार से प्लास्टिक के कारण बुरा प्रभाव पड़ता है इसको दृष्टिगत रखते हुए देश एवं प्रदेश में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णता बंद करने के पश्चात नागरिकों को इसके विकल्प के अन्य स्त्रोत की जानकारी प्राप्त हो इस हेतु जुलाई माह के अंत में शहर के मध्य विकल्प मेला आयोजित करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही इंदौर शहर के 56 दुकान, सराफा एवं शहर अन्य क्षेत्र बाजारों एवं चौपाटी पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करने के संबंध में भी व्यापारीक एसोसिएशन के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए।
इंदौर 311 एप पर दे सकते हैं प्रतिबंधित प्लास्टिक के विक्रय एवं उत्पादन की जानकारी
आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वह अपने आसपास या शहर में किसी भी प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादको का उत्पादन, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री एवं उपयोग करते पाए जाने पर नगर निगम इंदौर के इंदौर 311 मोबाइल ऐप पर जानकारी दे, ताकि निगम द्वारा ऐसे संस्थानों या विक्रेताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही आयुक्त द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के क्रय विक्रय एवं उत्पादन के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज़ प्लास्टिक सम्पूर्ण भारत में बंद
विदित हो कि 1 जुलाई 2022 से इन सिंगल यूज़ प्लास्टिक उत्पादों का उत्पादन, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग पूर्ण निषेध है जैसे : सिंगल यूज़ प्लास्टिक के l कप l प्लेट्स l गिलास l कांटे l चम्मच l चाकू l स्ट्रॉ l ट्रे l स्टिरर्स l प्लास्टिक स्टिक वाली ईयर बड्स l गुब्बारे के लिए प्लास्टिक स्टिक l प्लास्टिक के झंडे l कैंडी स्टिक l आइसक्रीम स्टिक l सजावट के लिए थर्मोकोल l मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट को पैक करने के काम आने वाला प्लास्टिक l प्लास्टिक या पीवीसी बैनर 100 से कम माइक्रॉन.
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग की सूचना इंदौर 311 एप पर दें.
“सिंगल यूज़ प्लास्टिक” का उपयोग करना एक दण्डनीय अपराध है. सिंगल यूज़ प्लास्टिक के जगह वैकल्पिक माध्यमों का प्रयोग करें और स्पॉट फ़ाईन से बचें।
