इंदौर शहर बाल्मीकि समाज इंदौर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेश करोसिया राजा भैया ने बताया कि कोविड-19 के 2 वर्ष बीत जाने पर गोगा पंचमी के पावन पर्व पर वीर गोगा देव चौहान जी की विशाल महा आरती छप्पन भोग, महा प्रसादी मैं बाल्मीकि समाज महिला पुरुष भक्तजनो का सैलाब उमड़ा!
महा आरती आरंभ होने से पूर्व संपूर्ण गोगा देव मंदिर को देश भक्ति के प्रतीक तिरंगा रंग मैं गुब्बारों से सजाया गया होकर 501 दीपों से मंदिर को सजाया गया तथा महा आरती में सभी महिलाएं हाथ में तिरंगा लहराते हुए आरती की गई ऐसा लग रहा था,मानो देश भक्ति एवं धार्मिकता का गंगा मिलन हो रहा है !
महाआरती बाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री किशोर नाथ जी महाराज सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रताप जी करोसिया, मुंसफ कृष्ण गोपाल सिरसिया , पटेल लेखराज नरवाले, जमदार मुकेश जी लोट ने की आरती की !
इस अवसर पर महाआरती भजन गायक महेश करोसिया रंजीत करोसिया राजेश नोईया मा सुरेश करोसिया पटेल प्रेमजीत करोसिया मनीष वर्मा ने संगीत के माध्यम से महाआरती कराई गई !
इस अवसर मास्टर सुरेश जी करोसिया, मुखिया प्रकाश धोलपुरे, विवेक खत्री, पटेल विनोद कलयाणे शंकर धाडसे राजेश करोड़े अश्विन चिन्तामण कु खुशबु निगम कु मजु चौधरी निशा धोलपुरे सहित आदि सेकडो की सख्या श्रध्दालु उपस्थित थे महाआरती का संचालन पटेल प्रेमजीत करोसिया ने किया आभार मुखिया प्रकाश बोस धौलपुर मनीष वर्मा ने माना !
